Breaking News

विधालय में मेरा स्वास्थ्य मेरा अभिमान कार्यक्रम आयोजित

विधालय में मेरा स्वास्थ्य मेरा अभिमान कार्यक्रम आयोजित

कालपी जालौन

एम एस वी इंटर कालेज कालपी में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार शाक्य की अध्यक्षता में मेरा स्वास्थ्य – मेरा अभिमान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की नसीहत दी गई।

विधालय परिसर में 58 वीं यूपी एनसीसी कैडेट्स के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के द्वारा अपने अपने सम्बोधन में स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारियां देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य के सम्बन्ध में निबंध प्रतियोगिता के आयोजन में विधार्थियों ने हिस्सा लिया। एनसीसी के शिक्षक लेफ्टिनेंट राजमणि सिंह ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के उद्देश्यो तथा कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए जागरूक किया। वरिष्ठ शिक्षक सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 1950 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य दुनिया के सभी नागरिकों को स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रखना है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शाक्य ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए तनावमुक्त तथा प्रसन्न रहने की जीवनशैली को अपनाना चाहिए।योग तथा व्यायाम करें। अपनी जीवन शैली को संयमित बनाये रखें। वरिष्ठ शिक्षक आनंद शर्मा, एनसीसी केयर टेकर राहुल कुमार , संतोष अवस्थी, अतुल दीक्षित , दीपनारायण,वेद प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, अरविन्द शुक्ला आदि शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *