Breaking News

कालपी(जालौन)-अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने पुल से यमुना में लगाई छलांग

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने पुल से यमुना में लगाई छलांग

नदी के तट पर बैठे नागरिकों तथा महापात्र ने बचाई जान

कालपी(जालौन)

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी के तटवर्ती ग्राम में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरीने अज्ञात कारणों के चलते यमुना पुल से छलांग लगा दी !
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 5.30 बजे के लगभग एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया पर जाको राखे साइंया मार सके न कोय वाली कहावत चरितार्थ हो गई।यमुना तट पर मौजूद महापात्र महेश पाण्डेय ( मुन्ना महाराज) तथा नागरिकों की नजर यमुना नदी में डूब रही किशोरी पर पड़ गई । तुरन्त ही नागरिकों के साथ महापात्र नाव से यमुना की बीच धार में पहुंच गये। और जैसे ही किशोरी पानी से ऊपर आई उसे पकड़ कर नाव में बैठाकर किनारे ले आये। इस मामले की पुलिश को सूचना दी गई ‌। कोतवाली के उपनिरीक्षक अमर सिंह, कां.हनीफशाह, लोकेन्द्र सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में भर्ती कराया गया है। डाक्टर विशाल सचान की टीम ने इलाज चालू कर दिया फिलहाल हालत संतोषजनक बताई गई है। किशोरी ग्राम शेखपुरा गुढा निवासनी बताई गई है।

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *