Breaking News

कालपी जालौन -बैरिकेटिंग लगाकर सड़क की मरम्मत करने पर यातायात प्रभावित

बैरिकेटिंग लगाकर सड़क की मरम्मत करने पर यातायात प्रभावित स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में मरम्मत का कार्य दिन में कराए जाने के कारण दिन भर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही, फलस्वरूप जनता को दिक्कतों से जूझना पड़ा।  विदित हो कि एक वर्ष पहले मुख्य बाजार की सड़क फुलपावर चौराहे से अमलतास तिराहे तक पौने दो किमी. लंबी नई सीसी युक्त सड़क बनाई गई थी। लेकिन एक साल से पहले ही सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए। इसकी शिकायत उच्च स्तर पर पहुंची तो ठेकेदार कंपनी का भुगतान रुक गया। विभाग के निर्देश पर ठेकेदार कंपनी की तरफ से गड्ढे की भाई का काम फिर से शुरू किया गया है। फुलपावर चौराहे आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सामने से लेकर डाकघर तक एक साइड की बैरीकेटिंग कर दी गई है। इसी जगह आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद पब्लिक स्कूल, रोज वर्ल्ड पब्लिक स्कूल व डाकघर सहित कई शासकीय कार्यालय हैं। छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाती है। जनहित में प्रशासन से अपेक्षा है कि बाजार में मरम्मतीकरण कार्य तथा गड्ढे भराई का कार्य रात में कराया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो सके।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *