Breaking News

कालपी (जालौन)-चौकी इंचार्ज ने अवैध शराब सहित युवक को गिरफ्तार किया

चौकी इंचार्ज ने अवैध शराब सहित युवक को गिरफ्तार किया

कालपी (जालौन)। अवैध तरीके से शराब को बेचने के लिए ले जा रहे आरोपीय युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली के टरननगंज चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह दलबल सहित गश्त कर रहे थे, इसी दौरान नगर के रामचबूतरा में संदिग्ध हालत में अवैध शराब लेकर जा रहे आरोपीय युवक चंद्र प्रकाश पुत्र निवासी मोहल्ला मिर्जामंडी कालपी को पकड़ लिया। आरोपी युवक के पास से 15 पाउच शराब के बरामद करके आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक बेचने के लिए शराब लेकर जा रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *