Breaking News

जनपद न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन: डिजिटल सुविधाओं से सुलभ होगा न्याय,,,,,माननीय जनपद न्यायाधीश

जनपद न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन: डिजिटल सुविधाओं से सुलभ होगा न्याय,,,,,माननीय जनपद न्यायाधीश

 

बृहस्पतिवार को जनपद कानपुर देहात की कचहरी परिसर में नवनिर्मित ई सेवा केंद्र का माननीय जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 

*तकनीक का उपयोग न्याय प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अनिवार्य है इस ई सेवा केंद्र के माध्यम से अब वादकारियों को अपने मुकदमे की स्थिति अगली सुनवाई की तिथि और हासिल होगी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

सच के करीब
समाचार पत्र

कानपुर देहात।

बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय कानपुर देहात परिसर में आम नागरिकों और अधिवक्ताओं की सुविधा हेतु नवनिर्मित ई-सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह ने विधिवत फीता काटकर उपरोक्त केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपना संदेश देते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह ने कहा कि तकनीक का उपयोग न्याय प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अनिवार्य है। ई-सेवा केंद्र के माध्यम से अब वादकारियों को केस की स्थिति, अगली सुनवाई की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्र न्यायपालिका और आम जनता के बीच की दूरी को कम करने में मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर विशिष्ट रूप में उपस्थित जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र की स्थापना एक सराहनीय कदम है। इससे न केवल वादकारियों को सुविधा होगी, बल्कि अधिवक्ताओं के कार्य निष्पादन में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के सहयोग से हम न्याय के सरलीकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित न्यांयिक अधिकारी गणो मे प्रमुख रूप से माननीय अपर जिला जज श्री शरद त्रिपाठी, पूनम सिंह, सुरेन्द्र कुमार, माननीय अपर जिला एफटीसी प्रथम श्री हिमांशु कुमार सिंह, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रणविजय सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीअंकुर सिंह सोलंकी तथा अन्य सम्मानित न्यायिक अधिकारियों के अलावा अधिवक्ताओं में जिला बार एसोसिएशन महामंत्री नरेन्द्र सिंह सेंगर,एकीकृत बार अध्यक्ष राजपाल यादव, जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव, संयुक्त मंत्री जयगोपाल राजपूत एवं प्रमोद नायक शैलेन्द्र तिवारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण और न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *