Breaking News

ई आफिस के जरिए ही पत्रावली को करें अग्रसारित

ई आफिस के जरिए ही पत्रावली को करें अग्रसारित।

अभिलेखों का करायें डिजिटलीकरण।

वीडिंग की कार्यवाही नियमानुसार समय से करें सुनिश्चित

शिकायतों के निस्तारण में समय का रखें विशेष ध्यान।

कानपुर देहात दिनांक 22 जनवरी 2025

जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों /पटलों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार, नजारत, संयुक्त कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर पत्रावलियों के रखरखाव, साफ सफाई व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए, समय-समय पर साफ-सफाई व पुराने अभिलेखों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जाए, आकस्मिक डाक से संबंधित डाक पुस्तिका अलग बनाई जाए।
उन्होंने राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण करते डिजिटलाइज किए जाने,साफ सफाई व्यवस्था, नवीन पद्धति के अनुसार रियल टाइम अंकन सुनिश्चित किए जाने व रेवेन्यू रिकॉर्ड मैनुअल के अनुसार अभिलेखागार में वीडिंग की कार्यवाही नियमानुसार कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार में आने वाली शिकायतों संबंधी पंजिका का भी अवलोकन करते हुए जिन ग्रामों से शिकायतें ज्यादा प्राप्त हो रही हों, उनके रिकॉर्ड्स को पृथक से जांच कराए जाने के निर्देश दिए।नजारत का निरीक्षण कर सभी अभिलेखों का जायजा लिया तथा अर्जेंट डाक हेतु पृथक से व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। संयुक्त कार्यालय के सभी पटलों पर कार्मिक के पदनाम का अंकन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारी को दिए। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों के सर्विस बुक,जीएफ को अद्यतन रखे जाने हेतु सामान्य लिपिक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रिट, मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ, व अन्य प्राप्त होने वाली आई0जी0आर0एस0 शिकायतों पर विशेष ध्यान दिए जाने व समयबद्ध निस्तारण भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में भी समय की पाबंदी पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पटल यथासंभव ई फाइल के जरिए ही पत्रावली को अग्रसारित करें व ई-आफिस प्रणाली को शत प्रतिशत अमल में लाये जाने के निर्देश समस्त संबंधित को दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्त, ई-डिस्टिक मैनेजर तेजस्वी कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *