Breaking News

औरैया-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर हुआ अखंड रामायण पाठ का आयोजन

*सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

औरैया

अयोध्या श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने का उल्लास शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक आयोजनों की धूम रही। बुधवार को जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। मंदिरों में श्री रामचरित मानस और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। . नवीन गल्ला मंडी की ओर से अखंड रामायण पाठ आयोजन एवं हवन और पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्री प्रकाश पुरवार, जशोदा नंदन, संटू चौबे, विजय कांत पुरवार, संदीप चतुर्वेदी, प्रवीण तिवारी, चुन्नू गुप्ता, राजन सिंह चौहान, सोनू गुप्ता, शिवकांत पाठक, जमाली सिंह, सीपन दीक्षित, बंटू पोरवाल, गौरव बरसैंया, नितिन पुरवार आदि लोग मौजूद रहे। शहर के महावीर गंज बड़े हनुमान मंदिर पर श्री रामचरित मानस का पाठ का आयोजन हुआ। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शहर से 12 किलोमीटर दूर दुर्गा मंदिर पर भी रामायण पाठ का आयोजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शहर एवं गांवो में भी मंदिरो में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते दिखे। कई अन्य स्थानों पर भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *