Breaking News

औरैया-मताधिकार के लिए बच्चों को किया गया जागरूक

मताधिकार के लिए बच्चों को किया गया जागरूक

सेंट फ्रांसिस एकेडमी औरैया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

औरैया। आज 4 अप्रैल गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एस० पी० यादव के निर्देशन एवं प्रधानाचार्य/ सहायक नोडल अधिकारी मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) कमलेश पांडे के मार्गदर्शन में सेंट फ्रांसिस एकेडमी के बच्चों ने प्रार्थना सभा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ ली।
विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव किसी पर्व से कम नहीं होता है। मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य है जो हमारे देश के युवा पीढ़ियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। शिक्षा संस्थानों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दिलाने में युवाओं की सदैव बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी दायित्व का निर्वहन करते हुए सेंट फ्रांसिस परिवार ने सभी बच्चों को जागरुक करके सभी को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया और मताधिकार का सही प्रयोग करने की अपील की। वहीं विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चुनाव आयोग की कार्य योजनाओं के अंतर्गत लगातार 10 मई 2024 तक चलेगा वहीं विद्यालय उप प्रधानाचार्य सिस्टर अनीता मैरी, पीआरओ गौरव कुमार पोरवाल व अन्य शिक्षकों ने मताधिकार के बारे में बच्चों को जागरूक किया।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *