Breaking News

बिधूना,औरैया-वातावरण में बड़े पैमाने पर उड़कर फैल रहे माहू कीटों से लोग परेशान

वातावरण में बड़े पैमाने पर उड़कर फैल रहे माहू कीटों से लोग परेशान

सरसों की फसल से उड़ रहे कीट लोगों की आंखों में पैदा कर रहे जलन

 

बिधूना,औरैया। सरसों की कट रही फसल से बड़े पैमाने पर माहू कीट वातावरण में उड़कर फैलने से राहगीरों की आंखों में घुसकर जलन पैदा कर रहे हैं। माहू कीट के कारण लोगों का सड़कों पर खासकर पैदल व दो पहिया वाहनों से चलना काफी मुश्किल हो रहा है। माहू कीट आंखों में घुसने से आंखों में तेज जलन एवं दर्द पैदा हो रहा है, ऐसे मे लोगों की चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए भारी भीड़ें लगती नजर आ रहीं है।
पिछले तीन चार दिनों से सरसों की पकी खड़ी फसल की कटाई का काम तेजी से चल रहा है ऐसे में फसल में लगी माहू कीट वहां से उड़कर समूचे वातावरण में उड़कर फैल रही है। माहू कीट के बड़े पैमाने पर वातावरण में उड़ने से खासकर सड़कों पर दो पहिया वाहनों व पैदल चलने वालों के लिए यह भारी मुसीबत का सबब बने हुए हैं। यह माहू कीट राहगीरों की आंखों में घुसकर तेज जलन व दर्द पैदा कर रहे हैं। आलम यह है कि माहू कीट की समस्या से परेशान हो रहे लोगों की आंखों की जलन व दर्द का उपचार कराने के लिए चिकित्सकों के यहां भारी भीड़ें लगती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं खेतों पर काम करने वाले किसानों को भी इस माहू कीट की समस्या से काम करने में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही। फिलहाल इस माहू कीट से अभी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है क्योंकि अभी सरसों की कटाई मड़ाई बड़े पैमाने पर शेष पड़ी है।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *