Breaking News

कानपुर देहात -20वर्षीय एक युवती हुई लापता, डेरापुर पुलिस ने उपरोक्त मामले की दर्ज की गुमशुदगी

20वर्षीय एक युवती हुई लापता, डेरापुर पुलिस ने उपरोक्त मामले की दर्ज की गुमशुदगी

 

कानपुर देहात… डेरापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर 8 शंकर नगर की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती 17 जनवरी को दोपहर से अचानक लापता हो गई उसके परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया तत्पश्चात उपरोक्त युवती के भाई की तहरीर पर डेरापुर पुलिस ने उपरोक्त युवती की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है….
डेरापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर 8 शंकर नगर निवासी अंकित पुत्र मेवालाल वाल्मीकि ने डेरापुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि उसकी 20 वर्षीय बहन (काल्पनिक नाम) श्रेया 17 जनवरी 2024 को अपने घर से दोपहर करीब 12 बजे बाजार गई थी जो देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी तत्पश्चात उपरोक्त लोगों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है डेरापुर पुलिस ने उपरोक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए अंकित की तहरीर पर उपरोक्त युवती की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है….

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *