Breaking News

बसपा में बड़ा बदलाव: आनंद कुमार रहेंगे उपाध्यक्ष, रणधीर बेनीवाल बने नए नेशनल कोऑर्डिनेटर

बसपा में बड़ा बदलाव: आनंद कुमार रहेंगे उपाध्यक्ष, रणधीर बेनीवाल बने नए नेशनल कोऑर्डिनेटर बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा सांगठनिक बदलाव हुआ है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखते हुए नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी रणधीर बेनीवाल को सौंप दी है। मायावती ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि आनंद कुमार ने पार्टी और मूवमेंट के हित में एक पद पर कार्य करने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब वह पहले की तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए मायावती के निर्देशन में काम करेंगे। इसके साथ ही, सहारनपुर के रहने वाले रणधीर बेनीवाल को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मायावती ने कहा कि अब बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल, दोनों पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में उनके निर्देशन में विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *