Breaking News

कानपुर देहात-बाजार सब्जी लेने गया युवक हुआ लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

बाजार सब्जी लेने गया युवक हुआ लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

 

कानपुर देहात…. 15 मार्च को अपने घर से बाजार सब्जी लेने गया एक युवक अचानक लापता हो गया…. बाजार से वापस न लौटने पर उपरोक्त युवक की उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया तत्पश्चात उपरोक्त युवक के भाई शिवम पुत्र विश्राम सिंह ने थाना गजनेर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी गजनेर पुलिस को दी मामले की गंभीरता को देखते हुए गजनेर पुलिस ने शिवम की तहरीर पर उसके भाई की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश करनी शुरू कर दी है….
गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विश्राम सिंह यादव ने बताया है कि उसका भाई शुभम उम्र 27 वर्ष 15 मार्च को हृदयपुर स्थित अपने घर से सब्जी लेने के लिए सरवनखेड़ा बाजार गया था…. जहां से वह जब वापस नहीं लौटा तो उपरोक्त लोगों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया… गुमशुदा शुभम पुत्र विश्राम सिंह कानपुर झांसी रेलवे मार्ग पर स्थित तिलौची रेलवे फाटक में ग्रुप डी के पद पर तैनात थे…. गजनेर पुलिस ने शिवम की तहरीर पर शुभम के गुमशुदा होने की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश करनी शुरू कर दी है….

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *