Breaking News

खाद्य आयुक्त ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रैम्प बनाने के निर्देश

खाद्य आयुक्त ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रैम्प बनाने के निर्देश

शनिवार को प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने जनपद भ्रमण के दौरान पोलिंग बूथों का भी औचक निरीक्षण किया। विदित हो कि सौरभ बाबू इससे पहले जनपद जालौन में जिलाधिकारी के पद पर रह चुके हैं। शनिवार की दोपहर को कन्या पाठशाला आटा पोलिंग बूथ में जिलाधिकारी के साथ खाद्य आयुक्त पहुंचे तथा पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस पोलिंग बूथ में मतदाताओं की सुविधाओं के लिए रैंप नहीं बना है। खाद्य आयुक्त ने जिम्मेदार अधिकारियों को रैम्प बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथ में बिजली, पानी, स्वच्छता का भी जायजा लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी फेरे का मामला ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ जांच में मिली अनियमितताएं ➡️ मरीजों के रिकॉर्ड और नंबर का नहीं मिला मिलान ➡️ कई मरीजों से संपर्क नहीं हो सका ➡️ एक ही नंबर से कई बार सेवा लेने का मामला ➡️ डीएम कपिल सिंह ने दिए सख्त निर्देश ➡️ दोषियों पर FIR और कार्रवाई के आदेश ➡️ सीएमओ को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश ➡️ शासन को भी भेजी गई रिपोर्ट ➡️ स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल ➡️ संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई तय ⚠️ जनसेवा में लापरवाही पर सख्ती

कानपुर देहात में एंबुलेंस सेवा में गड़बड़ी उजागर ➡️ 102 और 108 सेवा में फर्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *