Breaking News

कालपी जालौन-सरकारी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया

कालपी जालौन

सरकारी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया
रोड के किनारे संचालित अवैध होटलों को नोटिस देने की तैयारी*
अधिशासी अधिकारी के मुताबिक शीध्र चलेगा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

कालपी-नगर में सरकारी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे की शिकायत लखनऊ तक पहुँचने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया है। शनिवार को एक अवैध निर्माण व सर्विसलेन पर संचालित अवैध होटलों को भी नोटिस की तैयारी हो रही है।
*विदित हो कि हिन्दू संगठन के लोगों द्वारा काफी दिनों से वर्ग विशेष के द्वारा सरकारी सम्पत्ति और जमीनों पर अवैध कब्जे किये जाने की शिकायत की जा रही थी लेकिन कार्यवाही न होने के बाद शिकायत लखनऊ तक भी पहुँची है और अब शायद उसका असर भी होता दिख रहा है। शनिवार को नगर पालिका परिषद के आरआई रामभवन सिंह तथा अन्य ने रामचबूतरा तिकोनिया में सड़क पर हुए अवैध निर्माण के साथ हाईवे की सर्विस लेन पर खुली अवैध मीट की दुकानों का निरीक्षण किया जिसमें सभी की मौजूदगी सरकारी जमीन पर ही पाई गयी है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अवनीश कुमार शुक्ला के अनुसार शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा इसके लिए पालिका परिषद द्वारा सूची तैयार की जा रही है शीघ्र ही इन्हे नोटिस दिए जाएगे और निर्धारित समय सीमा मे अतिक्रमण नही हटाया तो अभियान चलाया जाएगा

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *