Breaking News

औरैया-गोष्ठी आयोजित कर अनिवार्य मतदान का लिया संकल्प

गोष्ठी आयोजित कर अनिवार्य मतदान का लिया संकल्प

 

औरैया,बिधूना। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश के दिशा निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड विधूना के प्राथमिक विद्यालय कुरपुरा में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी विधूना अल्केश सकलेचा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें ग्राम सभा के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। गोष्ठी में पूर्व में ग्राम सभा में कम मतदान पर चिंता व्यक्त की गई व कम मतदान के कारणों पर विचार विमर्श कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात की गई। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ व एआरपी उपस्थित रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जब हम अपना मकान बनाते हैं, तो अच्छा कारीगर ढूढ़ते हैं। कोई बीमार होता है, तो अच्छे उपचार के लिये अच्छे चिकित्सक के पास जाते हैं और जब जनप्रतिनिधियों को चुनना होता है, तो हम सभी जातिवाद, भाषा धर्म में उलझ कर अच्छा जनप्रतिनिधि नहीं चुनते। उन्होंने कहा कि अपने मत का दान करें एवं सभी लोग शतप्रतिशत मतदान करें। उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से आवाहन किया कि वे पूरी ग्राम सभा में मतदाता जागरूकता हेतु अपने स्तर से भी प्रयास कर मतदान की बढ़ोतरी में लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभायें। एआरपी रचना गुप्ता ने बच्चों को मतदान के दिन बाल टोली के माध्यम से लोगों को मतदान केंद्र तक जाने व मत देने के लिए प्रेरित किया। एआरपी लाल प्रबल प्रताप के उपस्थित लोगो को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके उपस्थित ग्रामीणों ने जागरूक होकर खुद मत देने और ग्राम सभा से शत प्रतिशत मतदान कराने की बात की। गोष्ठी में शकील, कैलाश कुमार, मुकेश कुमार, राम कुमार, दीपिका,प्रियदर्शिनी, उषाकान्ति, एआरपी अनिल पोरवाल, लाल प्रबल प्रताप, रचना गुप्ता व सुभाष चंद्र सहित बड़ी संख्या में बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *