Breaking News

कालपी जालौन-सम्भावित बाढ़ से निपटने को लेकर तैयारियां पर हुई चर्चा

एडीएम ने यमुना के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण कर ग्रामों में चौपाल लगाकर बताई

सम्भावित बाढ़ से निपटने को लेकर तैयारियां पर हुई चर्चा

कालपी जालौन
गुरुवार को तहसील कालपी के यमुना नदी के किनारे के ग्रामों शेखपुर ख़ास तथा गुढ़ाख़ास में आगामी मानसून के दौरान बाढ़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए अपर जिलाधिकारी संजय कुमार द्वारा अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया तथा ग्राम चौपालों में बाढ़ के ख़तरे से निपटने के उपाय तथा ग्रामवासियों की समस्याएँ सुनकर उनका निराकरण कराया गया।

कालपी के उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में गुढ़ा खास में आयोजित जन चौपाल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने बताया कि यमुना नदी में सम्भावित बाढ़ आने से तटवर्ती ग्रामों में जल भराव हो जाता है । इसलिए नागरिकों को बाढ़ के प्रति सचेत रहना जरूरी है।उन्होंने बताया कि तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ राहत चौकिया स्थापित की जा रही है। साथ ही बाढ़ के नियंत्रण करने के लिए प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि संभावित बाढ़ को मद्देनजर रखते हुए कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ संबंधित जो भी समस्या होगी।उसे संज्ञान में लेकर के प्रशासन तत्परता से समाधान करेगा। चौपाल में तहसीलदार हरदीप सिंह ,सिंचाई विभाग के एसडीओ वसीम राजा, ग्राम प्रधान एवं खंड विकास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी ने यमुना नदी के किनारे सिंचाई विभाग के द्वारा बाउंड्री का निरीक्षण किया।

About sach-editor

Check Also

अन्तरजनपदीय शातिर एवं संगठित चोरों/नकबजनी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 03 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार। ➡️अभियुक्तों कब्जे से विभिन्न चोरियों से संबंधित कुल 1,18,200/-रुपये नगद व सोने व चांदी के आभूषण (कुल कीमत करीब 09 लाख रुपये), चोरी की 01 मोटरसाइकिल व अवैध असलहा-कारतूस व चोरी करने के उपकरण 01 लोहे का सब्बल, 01 लोहे का प्लास व 01 आरी/ब्लेड बरामद हुए। अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर पुलिस, थाना अकबरपुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही । घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण:- जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं नकबजनी/चोरी/छिनैती/लूट सम्बन्धी अपराध की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के मार्गदर्शन में दिनाँक 25.06.2026 को मोहम्मदपुर गाँव के पास बने स्टैण्ड पर चेकिंग व थाना अकबरपुर की पुलिस के साथ गस्त मिलान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्लैक कलर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति जो कि मूसानगर मलासा रोड की तरफ से आ रहे हैं ये लोग कानपुर देहात व आस-पास से सटे हुये क्षेत्रों में चोरी एवं नकबजनी की घटनायें कारित करते हैं। ये वही अपराधी है, जिन्होंने भोगनीपुर व अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनायें कारित की हैं । इस सूचना पर पुलिस बल मलासा रोड पर अकबरनगर मोड से 50 मीटर देवीपुर की तरफ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिग करने लगे तभी मलासा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आते हुये दिखाई दी, जिसे रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस वालों को अचानक सामने देखकर एकाएक अपनी मोटरसाइकिल को मोडकर अकबरनगर की तरफ भागने का प्रयास किया कि गाडी स्लिप करके गिर गयी। तीनों व्यक्ति मय मोटरसाइकिल जमीन पर गिर गये और पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, जिससे पुलिस वाले बाल-बाल बच गये एवं पुलिस बल त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तीनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो तीनों ने क्रमशः अपना नाम पता 1. चांदबाबू पुत्र सरवर निवासी भगवंतपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष 2. उमर पुत्र अल्लारक्खू निवासी मलिकपुर थाना जहांनाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष 3.अरवाज उर्फ राजा पुत्र निसार निवासी निबियाखेडा थाना सजेंती जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष बताया।

अन्तरजनपदीय शातिर एवं संगठित चोरों/नकबजनी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 03 सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *