Breaking News

उरई (जालौन )-खबर मुख्यालय उरई जिले से

खबर मुख्यालय उरई जिले से

डॉक्टर की जोड़ी के कारनामों पर पर्दा डालने की कोशिश

बड़े अधिकारियों और नेताओं की धमकी का सहारा, दलालों के जरिए दबाव डलवाने का खेल शुरू

उरई (जालौन )

शहर में प्राइवेट तौर पर चल रहे मेडिकल व्यवसाय में गड़बड़ियों का पर्दाफाश होने के बाद डॉक्टर की एक चर्चित जोड़ी अब अपने दलालों के जरिए दबाव बनाने में जुट गई है। खबर चलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है, और दलालों द्वारा बड़े पत्रकारों और नेताओं की धमकियों का सहारा लेकर सच्चाई को दबाने की कोशिशें की जा रही हैं।

पहले भी विवादों में रही है जोड़ी

सूत्रों के अनुसार, यह डॉक्टर जोड़ी पहले भी एक अन्य डॉक्टर के यहां काम कर चुकी है। उस दौरान दर्जनों शिकायतें आई थीं। गड़बड़ियों से जुड़े सबूत और पुरानी शिकायतें आज भी मीडिया के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इनकी संलिप्तता पहले भी कई विवादों में रही है, लेकिन हर बार ये जोड़ी दबाव और राजनीतिक संरक्षण के चलते बच निकलती है।

 

खबर से मचा हड़कंप, दलालों में बेचैनी

खबर सामने आने के बाद, डॉक्टर जोड़ी के साथ जुड़े कुछ दलालों और खास पत्रकारों के पेट में दर्द होने लगा है। इन दलालों ने स्थिति को संभालने के लिए हर संभव कोशिश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि खबर चलने से इनके नेटवर्क और गोरखधंधे का खुलासा होने का डर सता रहा है।

बड़े सवाल उठते हैं

1. कैसे चल रहे हैं नियमविरुद्ध प्राइवेट मेडिकल सेंटर

2. क्यों अब तक प्रशासन ने नहीं की ठोस कार्रवाई

3. क्या बड़े अधिकारियों और नेताओं की धमकियां न्याय व्यवस्था को प्रभावित करेंगी

आवश्यक कार्रवाई की मांग

शहर के जागरूक नागरिक और समाजसेवी संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। डॉक्टर जोड़ी की गतिविधियों और प्राइवेट मेडिकल व्यवसाय की सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि इस तरह के गोरखधंधे पर रोक लगाई जा सके।

शहर के लोग अब यह सवाल कर रहे हैं कि क्या प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में ठोस कदम उठाएंगे या यह मामला भी दबा दिया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *