Breaking News

कानपुर देहात खबर- औद्योगिक क्षेत्र रनिया एवं जैनपुर की कई

औद्योगिक क्षेत्र रनिया एवं जैनपुर की कई औद्योगिक इकाइयों में बरामद हुई अनुदानित यूरिया एवं डीएपी खाद

कानपुर देहात खबर

टेक्निकल ग्रेड यूरिया उपयोग करने वाली औद्योगिक इकाइयों की हुई आकस्मिक जांच

जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नमस्ते इंडिया फूड्स में भी मिली 30 बोरी अनुदानित यूरिया एवं 48 बुरी अनुदानित डीएपी, जिसे छापा मारने वाली टीम ने सील करके कंपनी के एजीएम अर्पित गर्ग की सुपुर्दर्गी मे दिया

प्रमुख सचिव, कृषि उ0प्र0 शासन के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 27.01.2025 को टेक्निकल ग्रेड यूरिया उपयोग करने वाली औधोगिक इकाईयों की आकस्मिक रूप से जाॅच कराये जाने के लिए जनपद में दो संयुक्त टीमें क्रमशः पहली संयुक्त टीम में डा0 उमेश कुमार गुप्ता जिला कृषि अधिकारी एवं मो0 साउद, उपायुक्त उद्योग, कानपुर देहात एवं उप जिलाधिकारी अकबरपुर को रनियाॅ औद्योगिक क्षेत्र तथा दूसरी संयुक्त टीम में राम नरेश जिला कृषि रक्षा अधिकारी, श्री हिमांशु भट्ट सहायक प्रबन्धक उद्योग एवं तहसीलदार अकबरपुर कानपुर देहात को औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर को गठित कर उनको क्षेत्र आंवटित करते हुए नाइट्रोजिनस कम्पाउण्डस अथवा टैक्निकल ग्रेड यूरिया या फार्मल्डीहाइड यूरिया का उपयोग करने वाली प्रमुख औद्योगिक इकाईयों की गहन जाॅच करने तथा जाॅच में अनुदानित यूरिया का उपयोग गैर कृषि कार्यो में किये जाने का प्रकरण प्रकाश में आने पर सम्बन्धित के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही सम्पादित करने हेतु आदेश निर्गत किये गये, जिसके परिपालन में गठित प्रथम टीम द्वारा आरती डिस्टिलरी रनियां, कामधेनु कैटिल फीड प्रा0लि0, कुशल फूड्स प्रा0लि0 एवं रूचि आर्गेनिक लि0 रनियां में औचक छापे डालकर निरीक्षण किया गया। जिसमें आरती डिस्टिलरी में टैक्नीकल ग्रेड यूरिया पाये पर एक नमूना ग्रहित किया गया, तथा रूचि आर्गेनिक लि0 रनियां में 12.900 किग्रा0 अनुदानित यूरिया पाये जाने पर उक्त उर्वरक से एक नमूना ग्रहित कर शेष यूरिया को सील कर कम्पनी के प्रोडक्ट मैनेजर सुमित को सुपुर्द कर दिया गया। दूसरी टीम के द्वारा नैरोलेक फैक्ट्री जैनपुर, प्राइम एवियन फीड जैनपुर कान्हाॅ डिटरजेन्ट जैनपुर एवं नमस्ते इण्डिया फूड्स जैनपुर में अचैक छापे डालकर निरीक्षण किया गया। जिसमें नमस्ते इण्डिया फूड्स में 30 बोरी अनुदानित यूरिया एवं 48 बोरी अनुदानित डी0ए0पी0 पायी गयी। जिसे टीम के द्वारा सील कर कम्पनी के ए0जी0एम0 श्री अर्पित गर्ग को सुपुर्दगी में दी गयी तथा डी0ए0पी0 एवं यूरिया से एक-एक नमूना ग्रहित किया गया।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *