Breaking News

कालपी जालौन-एसडीएम के नेतृत्व में अनाधिकृत होर्डिंग हटाने का चला अभियान

एसडीएम के नेतृत्व में अनाधिकृत होर्डिंग हटाने का चला अभियान

कालपी जालौन

जिला प्रशासन के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों के द्वारा नगरीय क्षेत्र कालपी में अनादिकृत होर्डिंग तथा साइन बोर्डों को हटाने का अभियान चलाया गया।

रविवार को नगर पालिका परिषद कालपी के प्रभारी लिपिक सरफराज खान आदि कर्मचारी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों तथा पुलिस जवानो की संयुक्त टीम एकत्रित हो गई। स्थानीय नगर के भीडभाड़ वाले मुन्ना फुल पावर चौराहे में उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में हाइवे के अंडरपास के नीचे तथा सड़कों के किनारे लगे साइन बोर्ड तथा होर्डिंग्स को हटाने का अभियान चलाया गया। कई स्थानों में हल्की-फुल्की जद्दोजहद भी हुई। ऊंचाई वाले स्थानों से कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन के माध्यम से होर्डिंग को हटाकर जगह साफ कराई गई। एक दो जगह फोल्डिंग उसको हटाने के लिए कर्मचारियों को जद्दोजहद का भी सामना करना पड़ा। अभियान को देखकर कई लोगों के द्वारा अपनी अपनी होर्डिंग को स्वता हटा दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सूत्रों के मुताबिक रविवार को हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग नं – 27 उरई – बारा खंड में अवैध रूप से स्थापित कालपी के मुन्ना फुल पावर पुल के नीचे की दीवार पर पुल के नीचे नाली के किनारे जो भी होर्डिंग लगी थी।हटाने की कार्यवाही की गई है। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सरकारी जमीन में अनाधिकृत तरीके से किसी को भी होर्डिंग नहीं लगाने दी जायेगी। समय-समय पर अभियान चला कर होर्डिंग को हटाया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *