Breaking News

कानपुर देहात-*वाहन दुर्घटना में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

*वाहन दुर्घटना में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
घायलों का मेडिकल कालेज में चल रहा उपचार*
*मृतका का शव भेजा पोस्टमार्टम को

कानपुर देहात। सोमवार की दोपहर में डेरापुर थाना क्षेत्र के केरामऊ गांव के पास ऑटो तथा एक पिकअप गाड़ी में हुई टक्कर के दौरान ऑटो पलट गया जिसके फल स्वरुप उपरोक्त ऑटो पर बैठी एक महिला की मृत्यु हो गई और एक 17 वर्षीय किशोरी एवं एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज कानपुर देहात में भर्ती कराया गया है। जहां पर खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के आधार पर सोमवार की दोपहर में डेरापुर थाना क्षेत्र के केरामऊ गांव के पास सवारियो से भरे हुए एक तिपहिया ऑटो एवं तेज गति से दौड़ती हुई आ रही एक पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई जिसके फल स्वरुप उपरोक्त ऑटो पलट गया और ऑटो पर बैठी हुई 55 वर्षीय गायत्री पत्नी शिवनाथ निवासी दोहरापुर थाना सिकंदरा कानपुर देहात की मृत्यु हो गई वहीं ऑटो पर बैठी हुई 17 वर्षीय अंजली एवं 25 वर्षीय तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उपरोक्त हादसे में घायल हुए तरुण तथा अंजलि को 108 एंबुलेंस के सहयोग से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर दोनों घायलों का खबर लिखे जाने तक उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी अनुभाग में सोमवार को ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर निशांत पाठक ने बताया है कि सोमवार की दोपहर 3:10 पर दीपक नाम का एक युवक गायत्री को मृत अवस्था में एवं अंजलि तथा तरुण को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं मृतक महिला गायत्री देवी के शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है एवं घटना की सूचना अकबरपुर पुलिस को भेजी गई है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *