Breaking News

औरैया-रंग रोशन करते समय श्रमिक झूला से गिरा ठौर मौत

रंग रोशन करते समय श्रमिक झूला से गिरा ठौर मौत – स्थानीय ब्लॉक गेट के समीप एक मकान में रंग रोशन करते समय घटी घटना – सिर के बल गिरने से फटा भेजा हुआ रक्त रंजित, पुलिस ने शव पीएम को भेजा औरैया। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर ब्लॉक गेट के समीप गुरुवार की दोपहर एक श्रमिक अपने एक अन्य साथी के साथ ठेकेदार के अंडर में एक मकान की तीसरी मंजिल पर झूला के द्वारा रंग रोशन का काम कर रहा था। तभी वह अचानक नीचे जमीन पर सिर के बल गिर पड़ा, जिससे अधिक खून बहाने से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर उसके साथी ने तुरंत स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर श्रमिक के परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया।अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे बतायें जाते हैं। .विकासखंड भाग्य नगर थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम सिंगलामऊ निवासी मलखान सिंह 27 वर्ष पुत्र राम महेश गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर ब्लॉक गेट के समीप एक मकान की तीसरी मंजिल पर ठेकेदार के अंडर में झूला के माध्यम से मकान में रंग रोशन का काम साथी के साथ कर रहा था। तभी झूला से उसका अचानक पैर फिसल गया जिससे वह सिर के बाल जमीन पर गिर पड़ा और भेजा फटने से रक्त रंजित हो गया। यह नजारा देखकर उसके साथी अक्षय कुमार ने स्थानीय 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदनगृह भेज दिया। श्रमिक की मौत से परिजनों का करुण-क्रंदन गूंज रहा था। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। इसके अलावा उसकी पांच संतानों में छोटी-छोटी तीन बेटियां व दो बेटे हैं।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *