Breaking News

कानपुर देहात-दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आनलाइन प्रक्रिया का प्रारम्भ

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आनलाइन प्रक्रिया का प्रारम्भ

कानपुर देहात( दैनिक स्वतंत्र निवेश) दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, स्टिक, ब्लाइंडस्टिक, वाकर, एवं कान की मशीन आदि सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किये जाने हेतु विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल https://divyangjanup.upsdc .gov.in विकसित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण की आवश्यकता है, वह दिव्यांगजन सम्बन्धित पोर्टल https://divyangjanup.upsdc .gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय निम्नलिखित अभिलेखां/प्रपत्रों की आवश्यकता होगी-
दिव्यांगता प्रदर्शित करती हुई एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
जन्मतिथि/आयु प्रमाण पत्र आधार कार्ड/हाईस्कूल मार्कशीट।
पहचान प्रमाण पत्र वोटर आई0डी0/हाईस्कूल मार्कशीट/यू0डी0आई0डी0 कार्ड।
आय प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्र में रु0 56,460.00 वार्षिक एवं ग्रामीण क्षेत्र में रु0 46,080.00 वार्षिक।
दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू0डी0आई0डी0 कार्ड।
जाति प्रमाण पत्र।
निवास प्रमाण पत्र।
चिकित्सा अधिकारी का संस्तुति प्रमाण पत्र।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कमरा नं0-105, विकास भवन, माती, कानपुर देहात से संपर्क कर सकते हैं।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *