Breaking News

कानपुर देहात-*खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

*खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
पुलिस ने मृतक का शव भेजा पोस्टमार्टम को

 

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव में सोमवार को खेतों में पानी लगाने के लिए गए एक 19 वर्षीय युवक का शव खेत के अंदर भरे हुए पानी में पड़ा हुआ मिलने से उपरोक्त गांव के ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच करने के बाद मृतक युवक के उनके शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के आधार पर सोमवार को गजनेर थाना क्षेत्र के सेरुवा गांव निवासी 19 वर्षीया विकास पुत्र श्याम बाबू उर्फ पुत्तन अपने घर से अपने खेतों में पानी लगाने के लिए गया था। उपरोक्त युवक अपने खेतों में पानी लगा रहा था इसी दौरान उपरोक्त युवक का शव खेत के अंदर भरे हुए पानी में औधे मुंह पड़ा हुआ मिलने के बाद उपरोक्त गांव के ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। देखते ही देखते गांव के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद गांव के ग्रामीणों के सहयोग से खेत के अंदर भरे हुए पानी में पड़े हुए उपरोक्त युवक के शव को बाहर निकलवाया। तत्पश्चात पुलिस ने उपरोक्त युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *