Breaking News

कानपुर देहात-महिला की जलाकर हत्या करने में आरोपी दोषसिद्ध

महिला की जलाकर हत्या करने में आरोपी दोषसिद्ध

 

कानपुर देहात….भोगनीपुर क्षेत्र में करीब आठ साल पहले एक गांव में विकलांग महिला को घर पर अकेले पाकर क्षेत्र के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी विरोध करने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी जिससे महिला की मौत हो गई थी।इस मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायालय एस सी एस टी एक्ट ने बुधवार को आरोपी को दोषी ठहराया है।अब कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 जनवरी की तिथि नियत की है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि भोगनीपुर क्षेत्र के गांव पिपरी निवासी राम अवतार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसमें बताया था कि 25 जून 2015 की शाम घर से बाहर काम से गया था उसी समय क्षेत्र के जलपुरा निवासी दिनेश यादव घर में उसकी विकलांग पत्नी को अकेला पाकर घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसने पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी ।गंभीर अवस्था में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दौरान इलाज उसकी मौत हो गई । पुलिस ने मामले में विवेचना करते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप पत्र अदालत में पेश किए थे।मामले की सुनवाई माननीय विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी एक्ट श्री रजत सिन्हा की अदालत में चल रही थी।बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी ठहराया है।अब सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 25 जनवरी की तिथि नियत की है।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *