Breaking News

कानपुर देहात-हर्ष फायरिंग में सो रहे किशोर को लगे गोली के छर्रे

हर्ष फायरिंग में सो रहे किशोर को लगे गोली के छर्रे

कानपुर देहात,(दैनिक स्वतंत्र निवेश)। अकबरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव में शुक्रवार की रात एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की। पड़ोस में छत पर सो रहे एक किशोर के दाहिने हाथ में गोली (छरें) जा लगी। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे अस्पताल लाए। वहीं गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घायल से पूछताछ के बाद फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष निवासी नितिन (16) लेटा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी के घर में चल रहे कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की। इससे चली गोली हाथ में जा लगी। घायल को परिवार के लोग अकबरपुर अस्पताल लाए। यहां पर उसका इलाज किया गया।
घायल नितिन के घर वालों ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी के घर चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग लाइसेंसी असलहा से फायरिंग कर रहे थे।
अकबरपुर कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि घटना में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पूछताछ में हर्ष फायरिंग में नितिन के घायल होने की जानकारी मिली है। रात में पुलिस गांव में गई थी, कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *