Breaking News

कानपुर देहात-खेत में मजदूर की बिगड़ी हालत, मौत

खेत में मजदूर की बिगड़ी हालत, मौत

कानपुर देहात

मूसानगरथाना क्षेत्र के जरसेन में खेत पर काम करते समय एक मजदूर की अचानक हालत बिगड़ गई। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

जरसेन निवासी रामजी ने बताया कि पारिवारिक चाचा रामकेश उर्फ भूरा (45) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को खेतों में काम करते उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। पास में मौजूद ट्रैक्टर मालिक उन्हें इलाज के लिए घाटमपुर ले गए। रास्ते में उनकी मौत हो जाने पर वह शव दरवाजे छोड़ कर चले गए। बताया कि चाची की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत पर बेटी स्वाती, आठ वर्षीय बेटा शैलेंद्र और चार वर्षीय विनय बिलखते रहे।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के परिवार में बच्चों के अलावा कोई नहीं है। प्रधान को बुलाया गया है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *