Breaking News

कानपुर देहात-थाने की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया

थाने की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया

 

कानपुर देहात

मूसानगर मे स्टेट बैंक के पीछे थाने की खाली पड़ी भूमि पर हुए अवैध निर्माण को नगर पंचायत व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को हटवाया। इसके साथ ही दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि कस्बा स्थित स्टेट बैंक के पीछे थाने के नाम 12 बिस्वा जमीन दर्ज है। जिसमें कुछ लोग लगातार अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे थे। जानकारी पर शनिवार को नगर पंचायत व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। टीम ने यहां से अवैध कब्जे को हटवाया। वहीं उसी जमीन में नगर पंचायत की ओर से लगाए गए सबमर्सिबल पर भी एकाधिकार कर लिया गया था। जिसे भी मुक्त कराया गया। अधिशासी अधिकारी संजय पटेल ने बताया कि कुछ जमीन नगर पंचायत की भी है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *