Breaking News

कानपुर देहात..-अकबरपुर में मूल्यांकन पूरा, पुखरायां में 2780 कॉपियां जंचनी शेष

अकबरपुर में मूल्यांकन पूरा, पुखरायां में 2780 कॉपियां जंचनी शेष

 

कानपुर देहात….अकबरपुर इंटर कॉलेज केंद्र पर गुरुवार को हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया। हालांकि पुखरायां के जीजीआईसी केंद्र पर इंटरमीडिएट की 2780 कॉपियां जंचनी शेष हैं।यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। अकबरपुर इंटर कॉलेज केंद्र पर गुरुवार को हाईस्कूल की 4069 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के साथ तीन दिन पहले ही मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि केंद्र पर कुल 174549 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। मूल्यांकन समाप्त हो गया है। इधर पुखरायां जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कल्पना शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को इंटरमीडिएट की 8017 कॉपियां
जांची गईं। अब सामान्य हिंदी व कला विषय की 2780 कॉपियां जांची जानी शेष हैं।
शुक्रवार को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। डीआईओएस अचलकुमार मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल का मूल्यांकन पूरा हो गया है। अब केवल इंटरमीडिएट की 2780 कॉपी जांचनी बाकी हैं। शुक्रवार को मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएगा।

About sach-editor

Check Also

सच के करीब समाचार पत्र ✍️✍️ 👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जनपद के समस्त नागरिकों हेतु जन-जागरूकता, सुरक्षा एवं बचाव हेतु दिशा-निर्देश कानपुर देहात 27 अप्रैल 2026 गर्मी के मौसम में अग्निकांड़ की घटनायें भी घटित होती रहती है, जिसमें थोड़ी सी चुक के कारण लोगों के खेतों एवं घरो में आग लग जाती है।

सच के करीब समाचार पत्र ✍️✍️ 👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *