Breaking News

कानपुर देहात.-एक अभियुक्त को 6 माह के लिए जनपद एवं उसकी सीमा से निष्कासित करके किया गया जिला बदर

एक अभियुक्त को 6 माह के लिए जनपद एवं उसकी सीमा से निष्कासित करके किया गया जिला बदर

कानपुर देहात…… रूरा पुलिस ने उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत एक अभियुक्त के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की है……
पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर….जनपद के थाना रूरा पुलिस द्वारा *धारा 3(3) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत चालान किये गये अभियुक्त इरफान पुत्र मोहम्मद यासमीन निवासी ग्राम नौरंगाबाद थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जनपद कानपुर देहात के द्वारा असामाजिक क्रिया-कलापों में लिप्त होने का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप 06 माह के लिये जनपद कानपुर देहात एवं उसकी सीमा से निष्कासित कर जिलाबदर किया गया है…. और साथ ही उपरोक्त अभियुक्त को निर्देशित किया गया है कि इस अवधि में यदि उक्त अभियुक्त जनपद कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करते हुये पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कराकर वैधानिक कार्यवाही करायी जायेगी….

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *