Breaking News

लू के साथ भीषण गर्मी से पशु-पक्षी एवं जनमानस के हाल बेहाल – दोपहर के समय सड़कों एवं बाजारों में फैल जाता है सन्नाटा दुकानदारों में मायूसी औरैया। इन दिनों लू के साथ हो रही भीषण गर्मी से जहां एक हो जनमानस बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है,वहीं दूसरी ओर पशु पक्षियों के भी हाल भी हाल बेहाल हो रहे हैं। पूर्वाहन 11:00 बजे के बाद सड़कों एवं बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। दुकानदार ग्राहकों की आस में अपनी-अपनी दुकानों पर जमे रहते हैं। ग्राहकों के नहीं आने से उन्हें ग्राहकों के अभाव में मायूसी मिल रही है। विद्यालय एवं कोचिंग के लिए जाने-आने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस भीषण गर्मी से जूझने को मजबूर होना पड़ता है। . इन दिनों गर्मी का सितम लू की तपन अपना कहर बरसा रही है जिसके कारण जनमानस की साथ ही कुछ पक्षी व पेड़ पौधे भी गर्मी की भीषण तपन के कारण व्याकुल से प्रतीत हो रहे

लू के साथ भीषण गर्मी से पशु-पक्षी एवं जनमानस के हाल बेहाल – दोपहर के समय सड़कों एवं बाजारों में फैल जाता है सन्नाटा दुकानदारों में मायूसी औरैया। इन दिनों लू के साथ हो रही भीषण गर्मी से जहां एक हो जनमानस बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है,वहीं दूसरी ओर पशु पक्षियों के भी हाल भी हाल बेहाल हो रहे हैं। पूर्वाहन 11:00 बजे के बाद सड़कों एवं बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। दुकानदार ग्राहकों की आस में अपनी-अपनी दुकानों पर जमे रहते हैं। ग्राहकों के नहीं आने से उन्हें ग्राहकों के अभाव में मायूसी मिल रही है। विद्यालय एवं कोचिंग के लिए जाने-आने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस भीषण गर्मी से जूझने को मजबूर होना पड़ता है। . इन दिनों गर्मी का सितम लू की तपन अपना कहर बरसा रही है जिसके कारण जनमानस की साथ ही कुछ पक्षी व पेड़ पौधे भी गर्मी की भीषण तपन के कारण व्याकुल से प्रतीत हो रहे हैं। हालत यह है कि जरूरतमंद लोग आवश्यक कार्य की चलते अपने घरों से निकलते हैं और वह पूर्वाह्न ही घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि स्कूल व कोचिंग जाने-आने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कहर से जीव-जंतु ,पशु-पक्षी इस तपन से व्याकुल हैं। आवारा गोवंशों के साथ ही तपन लू के कारण पेड़ पौधे भी पानी व ठंडक के अभाव में मुरझाकर बर्बाद होने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। दोपहर के समय औरैया सहित जनपद के विभिन्न कस्वों में भीषण गर्मी के कारण सड़क सुनसान हो जाती हैं। वही दुकानदार ग्राहकों की आस में अपनी दुकान पर बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं। ग्राहकों की नहीं आने से जहां एक और उन्हें गर्मी बर्दाश्त करनी पड़ती है वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के अभाव में मायूसी ही मिलती है। भीषण गर्मी के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पहले से ही एडवाइजरी भी जारी कर रखी है। बताया जाता है कि इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा मेहनत मजदूरी करके कमाने खाने वाले लोग बहुत ही परेशान हैं। मजदूरों को अपनी परिवार के उदर भरण के लिए भयंकर गर्मी में भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

About sach-editor

Check Also

कानपुर महानगर पनकी में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, मोमोज विक्रेता ने पेश की ईमानदारी की मिसाल कानपुर, 9 मई 2026: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पनकी थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान पनकी मंदिर तिराहे पर पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग लगाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गयी । इस दौरान वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस , वाहन के कागजात और बीमा की जांच की गई। संदिग्ध वाहनों की डिक्की भी चेक की गई। तस्वीर में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी एक मोटरसाइकिल सवार युवक से बातचीत कर उसके दस्तावेज देख रहे हैं। बिना नंबर प्लेट के वाहनों को रोक कर अभियान को सफल बनाने के लिए चालान काटे गए पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

कानपुर महानगर पनकी में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, मोमोज विक्रेता ने पेश की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *