Breaking News

कानपुर देहात-भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मैथा क्षेत्र के असई मे मनाया गया कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम

भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मैथा क्षेत्र के असई मे मनाया गया कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव के अलावा अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया

*उपरोक्त कार्यक्रम में नवजात 21 बालिकाओं का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव

कानपुर देहात …. गुरुवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम असई ब्लाक मैथा में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया…
मालूम हो कि निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के प्रदत्त निर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक-21.12.2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम असई ब्लाक मैथा में मा0 प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 शासन की गरिमामयी उपस्थिति में नवजात 21 बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया….कार्यक्रम में कन्या के प्रति सकारात्मक सोच रखने हेतु महिलाओं को सम्मानित किया गया। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से मनाया गया….इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा बच्चों को बेबी किट का वितरण किया गया… इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा अपने सम्बोधन में महिला कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत आवेदन हेतु सभी पात्र बालिकाओं को विभिन्न श्रेणीयों में आवेदन करने हेतु जागरूक किया गया…साथ ही महिलाओं को पुरूषों के समकक्ष समझा जाये, बेटा- बेटी में किसी प्रकार का भेद-भाव न किया जाये और बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया जाये तथा कन्या भ्रूण हत्या के प्रति महिलाओं व पुरूषों को जागरूक करते हुये विभाग द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई….बालिकाओं के समाज में महत्व को दर्शाती बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलायी गयी…. इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्रतिमा श्रीवास्तव महिला कल्याण अधिकारी, अर्पित वर्मा आउटरीच कार्यकर्ता एवं बालिकाओं के माता-पिता आदि उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *