Breaking News

रनिया पुलिस ने चार दिनों के अंदर किया हत्या की घटना का खुलासा आला कत्ल डंडा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार कानपुर देहात। महिला अपराधों की रोकथाम व अनावरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। मामले का विवरण दिनांक 25.06.2026 को वादिनी श्रीमती पूजा पत्नी कुलदीप, निवासी ग्राम जसौरा, थाना गजनेर ने तहरीर दी। आरोप था कि मकान मालिक राजीव व उसके बेटे सुनील, सुशील ने उनके पति कुलदीप के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना रनियां पर मु0अ0सं0 0102/2026 धारा 103(1) BNS पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी

रनिया पुलिस ने चार दिनों के अंदर किया हत्या की घटना का खुलासा

 

आला कत्ल डंडा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

कानपुर देहात। महिला अपराधों की रोकथाम व अनावरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर दिया।
मामले का विवरण
दिनांक 25.06.2026 को वादिनी श्रीमती पूजा पत्नी कुलदीप, निवासी ग्राम जसौरा, थाना गजनेर ने तहरीर दी। आरोप था कि मकान मालिक राजीव व उसके बेटे सुनील, सुशील ने उनके पति कुलदीप के साथ मारपीट कर हत्या कर दी।
तहरीर के आधार पर थाना रनियां पर मु0अ0सं0 0102/2026 धारा 103(1) BNS पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त नील कुमार पुत्र रामखिलावन, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बछौरा, थाना मौरावा, उन्नाव, हाल पता किराये का मकान ग्राम खानचन्द्रपुर, थाना रनियां को दिनांक 29.06.2026 को उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया।
रनिया पुलिस के मुताबिक अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त एक बांस का डंडा आलाकत्ल बरामद किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारअभियुक्त ने कबूला जुर्म
पूछताछ में नील कुमार ने बताया कि 25.05.2026 को ड्यूटी के दौरान उसकी पत्नी ने सूचना दी कि कुलदीप उसके साथ बदतमीजी कर रहा है। गुस्से में वह फैक्ट्री से घर आया और पास के खेत से बांस का डंडा उठाकर कुलदीप के सिर पर वार कर दिया था।
उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ,उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाल ,का0 629 सोनू,
रि0का0 900 प्रवल प्रताप सिंह शामिल रहे,,,

About sach-editor

Check Also

लखनऊ केजीएमयू के नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया तेज 4 जुलाई को होगा केजीएमयू कुलपति पद का इंटरव्यू कुलपति पद के लिए 8 वरिष्ठ डॉक्टरों को बुलावा देशभर के प्रतिष्ठित डॉक्टर कुलपति की दौड़ में दो मौजूदा कुलपति भी दावेदारों में शामिल पूर्व कुलपति और पूर्व एम्स निदेशक भी रेस में सुबह 11 बजे से शुरू होगा कुलपति पद का इंटरव्यू स्क्रीनिंग कमेटी करेगी कुलपति उम्मीदवारों का इंटरव्यू पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल

लखनऊ केजीएमयू के नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया तेज 4 जुलाई को होगा केजीएमयू कुलपति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *