Breaking News

कानपुर देहात-पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से प्रकाशित कराए गए

पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से प्रकाशित कराए गए कैलेंडर मेरा आंगनबाड़ी मेरा अभिमान का राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद ने किया लोकार्पण

कानपुर देहात …पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ आंगनवाड़ी केंद्र मांडा चतुर्थ द्वारा प्रकाशित कराए गए कैलेंडर मेरा आंगनवाड़ी केंद्र,मेरा अभियान का लोकार्पण बालविकास आंगनवाड़ी,महिला कल्याण राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने शनिवार को मैथा में किया…..बताते चलें कि पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन रजि ने मांडा मैथा के आंगनवाड़ी चतुर्थ को गोद लिया है….केंद्र की गतिविधियों को प्रदर्शित करते हुए कैलेंडर प्रकाशित कराया है…. इस मौके पर उत्तर प्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि संगठन ने बड़ा सराहनीय कार्य किया है। पूरे प्रदेश में वह इस तरह का काम पहली बार देख रही हैं।पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कहा कि पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन ने आंगनवाड़ी केंद्र गोद लेकर बहुत सराहनीय कार्य किया है….इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष गीतेश अग्निहोत्री,महामंत्री ब्रजबिहारी द्विवेदी,ग्राम प्रधान संजय सिंह,प्रधान अखिलेश राठौर,प्रधान सीमा राठौर,राजा बाबू अग्निहोत्री,विनय अवस्थी,आचार्य प्रदीप मिश्रा,ग्राम सचिव श्याम सुन्दर,पूर्व प्रधान रिंकू सिंह,मुकेश शुक्ला मौजूद रहे…

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *