Breaking News

औरैया-अखिल भारतीय गहोई महासभा का 109 वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया

अखिल भारतीय गहोई महासभा का 109 वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया

 

 

औरैया। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के तिलक नगर स्थित विकास सेठ के आवास पर गहोई महासभा का 109 वां वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमे वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर प्रकाश डाला।
सर्व प्रथम मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे समाज को एक सूत्र में संगठित होने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष विष्णु कुमार सोनी ने कहा कि हमारा समाज निरंतर प्रगति कर रहा है अखिल भारतीय गहोई महासभा की स्थापना 1914 में हुई थी तब से लेकर और आज तक हमारा समाज संगठित है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मैथिलीशरण गुप्त के जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम को और भव्य बनाया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष विष्णु कुमार सोनी, अमित सुहाने श्याम कुमार बरसैयां, विकास सेठ, संजीव रेजा, मंगलेश सुहाने गोपाल सेठ, अनिल बहरे, रामू सोनी, अनुज बरसैया,शैलेंद्र गहोई महावीर सेठ आदि लोग मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *