Breaking News

लखनऊ/कानपुर देहात-परिषदीय स्कूलों में मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव

कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में भी होगी पीटीएम, जनवरी के आखिरी सप्ताह में होगा आयोजन

परिषदीय स्कूलों में मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव

 

 

लखनऊ/कानपुर देहात…. प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ उनमें नई गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अब इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तरह परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षक-अभिभावक बैठक (टीचर-पैरेंट मीटिंग) व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने इसका आयोजन जनवरी के आखिरी सप्ताह में कराने का निर्देश दिया है।निःशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार के तहत निगरानी व सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, बच्चों के नामांकन, उनकी उपस्थिति व ठहराव में वृद्धि के लिए इन आयोजनों पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों व अभिभावकों का नियमित आयोजन कर उनसे परस्पर संवाद कर सुझाव लिए जाएं। इसके तहत जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व केजीबीवी में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाए। इसी तरह जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का भी आयोजन किया जाए। निर्देश दिया गया है कि सीडीओ की अध्यक्षता में जिले के सभी अधिकारियों की बैठक कर इसकी तिथि व रणनीति तैयार करें। हर विकासखंड के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों को नामित किया जाए। वार्षिकोत्सव के आयोजन के लिए ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों-शिक्षकों की टीम का गठन किया जाए। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने आदेश में कहा है कि शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन सुबह दस से दोपहर एक बजे तक किया जाए। बैठक की पूर्व सूचना विभिन्न माध्यमों से अभिभावकों को दी जाएं और उनकी उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चित की जाए। बैठक में आने वालों की विस्तृत जानकारी रजिस्टर पर दर्ज करने और बैठक में उनके सुझाव भी नोट किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि वार्षिकोत्सव व बैठक में पूर्व छात्रों, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री को भी बुलाया जाए। वार्षिकोत्सव में खेलकूद, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान होने वाले खेलकूद में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के लिए 50 और 100 मीटर दौड़, कक्षा पांच से आठवीं तक के बच्चों के लिए 100 और 200 मीटर दौड़, सभी बच्चों के लिए चार सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इन प्रतियोगिताओं में अभिभावकों को भी प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है। सांस्कृतिक आयोजन के दौरान शिक्षा के महत्व, बच्चों की उपस्थिति, गृह आधारित शिक्षा, निरंतर पढ़ाई जारी रखने आदि को लेकर भाषण प्रतियोगिता, रचनात्मक कौशल बढ़ाने के लिए रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन आयोजनों में पुराने छात्रों को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इन सभी आयोजनों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही डीबीटी, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत होने वाले सुधार, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए शारदा कार्यक्रम, दिव्यांग बच्चों के लिए समर्थ समेत अन्य योजनाओं की उपयोगिता पर चर्चा की जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि आदेश प्राप्त हुआ है। वार्षिकोत्सव के आयोजन के लिए ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों-शिक्षकों की टीम का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन सुबह दस से दोपहर एक बजे तक किया जायेगा। बैठक की पूर्व सूचना विभिन्न माध्यमों से अभिभावकों को दिए जाने और उनकी उपस्थिति अनिवार्यरुप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में आने वालों की विस्तृत जानकारी रजिस्टर पर दर्ज करने और बैठक में उनके सुझाव भी नोट किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि वार्षिकोत्सव व बैठक में पूर्व छात्रों, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री को भी बुलाया जाए। वार्षिकोत्सव में खेलकूद, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने एवं विजेता बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया जाए….

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *