Breaking News

कानपुर देहात-लूट बरामदगी में दो दोषियों को सजा

लूट बरामदगी में दो दोषियों को सजा

कानपुर देहात …मंगलपुर और रसूलाबाद थाना क्षेत्र में छह साल पहले हुई एक लूट की घटना में दर्ज मुकदमे की सुनवाई करते हुए एंटी डकैती कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए एक को एक वर्ष दूसरे को सात माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही अर्थदंड भी लगाया है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप पांडेय ने बताया कि मंगलपुर और रसूलाबाद थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में पुलिस ने चौबेपुर क्षेत्र के गांव जैदपुर निवासी अंशू यादव और प्रधानपुर निवासी अनुराग यादव पर लूट बरामदगी के साथ ही शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था साथ ही उसके खिलाफ विवेचना करने के बाद आरोप पत्र अदालत में पेश किए थे । दोनों थाना क्षेत्र में दर्ज आरोपियों के मामलों की पत्रावलियों पर एक साथ सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट श्री अमित मालवीय की अदालत में चल रही थी।सोमवार को अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए अंशू यादव को एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही उसपर सात हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है वहीं अनुराग यादव को सात माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही उसपर तेरह हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है वहीं अर्थदंड अदा न करने दोनों दोषियों को अतरिक्त कारावास काटने के आदेश दिए है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *