Breaking News

कानपुर देहात-उमाशंकर मीरा देवी इंटर कॉलेज तिगाईं में हुई

उमाशंकर मीरा देवी इंटर कॉलेज तिगाईं में हुई साइबर अपराध जागरूकता स्लोगन प्रतियोगिता

जागरूकता से ही रुकेंगे साइबर अपराध – चौकी इंचार्ज राकेश सिंह

कानपुर देहात
किसी भी अनजान व्यक्ति की लिंक को न खोलें साथ ही अगर कोई साइबर अपराधी पुलिस वर्दी में वीडियो पर आपको भयभीत करके धन की मांग करता है तो तुरंत उसे ब्लॉक करें और साइबर हेल्प लाइन 1930 एवं पुलिस में शिकायत करें उक्त बात मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रूरा चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने थाना अध्यक्ष रूरा जनार्दन प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध जागरूकता अभियान के तहत उमाशंकर मीरा देवी इंटर कॉलेज तिगाईं में साइबर अपराध जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
विशिष्ठि अतिथि राज्य अध्यापक पुरस्कार से अलंकृत शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि भारतीय दंड संहिता में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी साइबर अपराधी भोले भाले लोगोंको डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भारी भरकम वसूली कर लेते हैं ।
रुरा थाने में साइबर अपराध शाखा को देख रहे सुनील कुमार ने बताया कि लोग दूसरे की फोटो लगाकर और मोबाइल हैक कर घर में किसी को बीमार बताकर व्हाट्सएप मैसेज करके धन की मांग कर लेते हैं और लोग बिना फोन पर बात किए धन भेज भी देते हैं
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही उक्त विद्यालय के प्रबंधक मीरा देवी ने कहा कि चौकी इंचार्ज राकेश सिंहके प्रयास सराहनीय हैं ऐसे आयोजनों से जनता को सीधा लाभ पहुंचता है
आभार प्रदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य राम जी यादव ने कहा कि आज की कार्यशाला बहुत ही सफल रही हमारा विद्यालय आप सभी अतिथियां के पुनः आगमन की प्रत्याशा में प्रतीक्षारत रहेगा। साइबर अपराध पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मानसी को प्रथम एवं सोनवी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।शिक्षकों में विनोद तिवारी , अवधेश शर्मा, शशिकांत,, सुशील कुमार ,नंद किशोर, पूनम , प्रांसी ,नेहा आदि उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *