Breaking News

कानपुर देहात .-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट खोरो के विरुद्ध शुक्रवार को चलाया जोरदार अभियान

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट खोरो के विरुद्ध शुक्रवार को चलाया जोरदार अभियान

 

विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के सात नमूनों को संकलित करके परीक्षण के लिए भेजा गया प्रयोगशाला

 

कानपुर देहात …होली पर्व के दृष्टिगत् चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने जनपद में जगह-जगह छापा मारकर विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से साथ खाद्य सामग्री के सात नमूने संकलित करके उन्हें परीक्षण के लिए भेजा है….. जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग की टीमों की उपरोक्त कार्यवाही से दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया….

मालूम हो कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी, जनपद कानपुर देहात आलोक सिंह द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करते हुए जनपद में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विकय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयों, अन्य खाद्य पदार्थ यथा-बेसन मैदा आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए है, के अनुपालन में जनपद कानपुर देहात में कार्यरत शैलेश दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र ने बिल्हौर रोड रसूलाबाद स्थित प्रतिष्ठान खाद्य कारोबारकर्ता सुभाष चन्द्र गुप्ता से खाद्य पदार्थ-रवा एवं स्थान जगदीशपुर, रसूलाबाद स्थित प्रतिष्ठान खाद्य कारोबारकर्ता रफीक अहमद से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए , खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह ने बादशाहपुर, रसूलाबाद स्थित खोया भट्टी खाद्य कारोबारकर्ता अंशू से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री विनीता यादव ने जैनपुर इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित प्रतिष्ठान मे० प्रनीती फूड प्रा०लि० से खाद्य पदार्थ-रस्क का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रूचि बाजपेयी ने जैनपुर इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित प्रतिष्ठान मे० प्रनीती फूडप्रा०लि० से खाद्य पदार्थ पोटैटो चिप्स का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए, खाद्य सुरक्षा अधिकारीराम बिहारी द्वारा स्थान-परसौली से खाद्य कारोबारकर्ता रघुवीर से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सुधा कनौजिया ने ताजपुर रसूलाबाद से खाद्य कारोबारकर्ता मोहित यादव से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए…. सहायक आयुक्त (खाद्य) ।। के द्वारा बताया गया कि उक्त नमूनें जॉच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित कर दिए गए हैं, जॉच परिणाम प्राप्त होने के उपरान्त विधिक कार्यवाही की संस्तुति की जायेगी…आगामी होली पर्व को देखते हुए आम जनमानस से यह अपील की जाती है कि अत्यधिक रंगीन कचरी/पापड़/ मिठाईयों का सेवन न करें तथा यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल कार्यालय को उपलब्ध करायें..

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *