Breaking News

कानपुर देहात-रसूलाबाद पुलिस ने अलग-अलग दो जगहो से दो अभियुक्तों को तमंचा तथा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

रसूलाबाद पुलिस ने अलग-अलग दो जगहो से दो अभियुक्तों को तमंचा तथा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

..
कानपुर देहात ….थाना रसूलाबाद पुलिस ने 02 नफर अभियुक्त गणों को मय 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया….

मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण व अवैध शस्त्र बरामदगी की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना रसूलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनोज कुमार उर्फ पप्पू बाथम पुत्र रामस्वरूप बाथम निवासी ग्राम उसरी थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 38 वर्ष ,को दिनांक 21.03.2024 को समय 18 बजे इटैली झील के पास चौकी क्षेत्र कहिंजरी थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से मय 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया…पुलिस ने बताया है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0 94/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है व अभियुक्त श्यामसिंह उर्फ बडे पुत्र स्व0 कल्लू निवासी ग्राम तिश्ती थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 40 वर्ष को दिनांक 22.02.2024 को समय 00.20 बजे मुख्य मार्ग ककवन से रसूलाबाद थाना जमीन प्रस्तावित ग्राम तिश्ती के सामने थाना रसूलाबाद कानपुर देहात से मय 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरादमगी के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0 96/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है एवं गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है…. उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में. उ0नि0 योगेन्द्र कुमार शर्मा चौकी प्रभारी कहिन्जरी थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, उ0नि0 कृपाल सिंह चौकी प्रभारी तिश्ती थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, हे0का0 555 राजेश सिंह थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, हे0का0 394 अखण्ड प्रताप सिंह थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, का0 978 शैलेन्द्र थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, का0 191 केशव यादव थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा….

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *