Breaking News

कानपुर देहात…-स्कूल के पास मान्यता नहीं फिर भी एडमिशन जारी

स्कूल के पास मान्यता नहीं फिर भी एडमिशन जारी

 

 

कानपुर देहात…. दैनिक स्वतंत्र निवेश ….बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सैकड़ो निजी स्कूल पंजीकृत हैं जबकि सैकड़ों स्कूलों की जानकारी विभाग के पास नहीं है। उन निजी स्कूलों के पास मान्यता नहीं है। बिना मान्यता के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूलों पर कार्यवाही नहीं हो रही है। अभिभावक भी गैर मान्यता वाले स्कूलों को नहीं पहचान पा रहे हैं ऐसे में यदि आप अपने बच्चे का प्रवेश कराने जा रहे हैं तो स्कूल के यू डायस नंबर की जानकारी करने के बाद ही प्रवेश कराएं। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जिले में बिना मान्यता के भी तमाम स्कूल चल रहे हैं। स्कूल के फर्जी होने पर बच्चे का भविष्य प्रभावित हो सकता है। स्कूलों के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए यू-डायस पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों का व्यौरा अंकित किया गया है। इस पोर्टल पर पंजीकृत होने वाले स्कूलों को एक यू डायस नंबर भी जारी किया गया है। यह नंबर इस स्कूल की पहचान है। पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का विवरण भी इसी पोर्टल पर अपलोड होता है जिस बच्चे का विवरण पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा उसके लिए एक पर्सनल एजुकेशन नंबर जारी होता है। यह नंबर बच्चे की पहचान होती है। यू-डायस नंबर न होने पर आपके बच्चे का दाखिला बाद में दूसरे स्कूलों में नहीं हो सकेगा जिस स्कूल के पास यू-डायस नंबर होगा वह बच्चों को पेन जारी कर सकेंगे।
यू डायस पर दर्ज होता है ब्यौरा-
यू डायस पोर्टल पर सभी स्कूलों व उसमें पढ़ने वाले बच्चों का ब्यौरा दर्ज किया जाता है। जब बच्चा स्कूल की पढ़ाई पूरी कर लेता है उसकी टीसी पर स्कूल का यू-डायस नंबर तथा बच्चे का पेन नंबर अंकित किया जाता है। इसी आधार पर बच्चे का दूसरे स्कूल में प्रवेश होगा वरना कोई स्कूल बिना पेन नंबर के बच्चे का प्रवेश नहीं लेगा। अतः बच्चे का प्रवेश कराते समय स्कूल का यू डायस कोड अवश्य पूछे। स्कूल की मान्यता की जानकारी करने के बाद ही बच्चों का प्रवेश कराएं..

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *