Breaking News

कानपुर देहात..-स्कूली बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से मतदान के लिए वोटर्स को किया जागरूक

स्कूली बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से मतदान के लिए वोटर्स को किया जागरूक

कानपुर देहात……आगामी लोकसभा चुनावों में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को सरवनखेड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय भागीरथपुर के बच्चों ने स्वीप (सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) अभियान के तहत ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली एवं स्लोगन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक गोरेन्द्र कुमार सचान ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए इसके माध्यम से ही हम सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार हम वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके अपने वोट के बारे में संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं। छात्र छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन जैसे आओ मिलकर अलख जगाये, शत-प्रतिशत मतदान कराएं। जन-जन की यही पुकार, वोट डालना है अनिवार्य। युवा शक्ति के तीन काम शिक्षा, सेवा और मतदान आदि बनाकर सभी को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही क्विज, पेंटिंग, वाद-विवाद, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जहां छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। मतदाता जागरूकता अभियान में प्रधानाध्यापक गोरेन्द्र कुमार सचान, सहायक अध्यापिका निरुपमा बाजपेई, रसोईया ज्ञानवती, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री शाहीन अख्तर आदि लोग मौजूद रहे….

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *