Breaking News

कानपुर देहात-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों की रुकी हुई क़िस्त शीघ्र होगी प्राप्त।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों की रुकी हुई क़िस्त शीघ्र होगी प्राप्त।

 

कानपुर देहात

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 28 फरवरी 2024 को किसानों के खाते में 16 वीं किस्त हस्तांतरित की गई है। उस श्रृंखला में जिन कृषक भाइयों की 16 किस्त का भुगतान प्राप्त हो गया है लेकिन कुछ किस्तें अभी तक खाते में हस्तांतरित नहीं हुई है उनका पोर्टल पर पंजीकरण पिछले वर्षों से है उनकी रुकी हुई सारी किस्तों का भुगतान धीरे-धीरे भारत सरकार के स्तर से उनके आधार लिंक खातों में प्राप्त हो जाएगी। रुकी हुई किस्तों का भुगतान नियमानुसार भारत सरकार द्वारा पूर्ण कर दी जाएगी तथा जिन किसानों ने अभी तक ई केवाईसी, लैंड सीडिंग एवं आधार सिडिंग का कार्य नहीं कराया गया है। जिन किसान भाइयों के सभी मापदंड पूर्ण करने के पश्चात भी रुकी हुई किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है उन कृषक भाइयों के किस्तों का भुगतान एक सप्ताह के भीतर भारत सरकार द्वारा कर दिया जायेगा। कृषक भाइयों के लिए प्रत्येक विकास खंड स्तर पर बीज भंडार पर एवं जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय (विकास भवन) में कृषकों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित है जिन किसान भाइयों की ईकेवाईसी नहीं हुई है वह किसी भी कार्य दिवस में आकर अपना ईकेवाईसी करा सकते हैं।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *