Breaking News

कानपुर देहात.-सिविल जज (सी०डि०) कोर्ट सं०-3/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जाँच अधिकारी नियुक्त

सिविल जज (सी०डि०) कोर्ट सं०-3/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जाँच अधिकारी नियुक्त

 

कानपुर देहात… दैनिक स्वतंत्र निवेश… अधीक्षक, जिला कारागार, कानपुर देहात द्वारा प्रेषित पत्रांक-128/मृ० ब० पत्रा०-विनोद कुमार/2024 दिनांकित 26.04.2024 प्राप्त हुआ कि मृतक सिद्वदोष बन्दी विनोद कुमार पुत्र नत्थूलाल उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी ग्राम चौबिगही, थाना बिल्हौर, जिला कानपुर नगर की एल.एल.आर अस्पताल, कानपुर नगर में दिनांक 26/27.12. 2023 को रात्रि समय लगभग 23.20 बजे मृत्यु हो गयी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीमती अलंकृता शक्ति त्रिपाठी, माननीया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर देहात ने बताया दण्ड प्रक्रिया संहिता व अन्य विधिक प्रावधानों के आलोक में इस सम्बन्ध में श्री प्रागदत्त शुक्ला, अपर सिविल जज (सी०डि०) कोर्ट सं०-3/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर-देहात को जाँच अधिकारी नियुक्त किया जाता है जो अपनी जाँच पूर्ण कर 10 दिन के अन्दर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें….

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *