Breaking News

कानपुर देहात-बलवंत हत्याकांड – बचाव पक्ष की जिरह जारी

बलवंत हत्याकांड – बचाव पक्ष की जिरह जारी

 

कानपुर देहात …बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है।मामले में गुरुवार को भी अभियोजन गवाह वादी मुकदमा से बचाव पक्ष ने जिरह की कुछ आरोपियों की ओर से जिरह पूरी की गई वहीं अभी एक आरोपी की ओर से जिरह होनी है।अब मामले में आगे की जिरह के लिए अदालत ने 12 जनवरी की तिथि नियत की है।

शिवली के सरैया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एसओजी प्रभारी सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले की सुनवाई माननीय अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है।मामले में आरोपियों पर आरोप तय होने के बाद अब अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है ।वादी पक्ष के अधिवक्ता जीतेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को मामले में तत्कालीन एस ओ जी प्रभारी प्रशांत कुमार गौतम व सिपाही सोनू यादव ,प्रशांत पांडेय, दुर्वेश कुमार ,अनूप कुमार की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अभियोजन गवाह वादी मुकदमा से घटना के संबंध में जिरह की पूरी की वहीं आरोपी तत्कालीन मैंथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय की ओर से जिरह चल रही है वहीं आरोपी सिपाही विनोद कुमार के अधिवक्ता ने जिरह करने से मना कर दिया गया है।अब अदालत ने बचाव पक्ष की शेष जिरह के लिए मामले की सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तिथि नियत की है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *