Breaking News

कानपुर देहात 1 मार्च 2025 जिलाधिकारी आलोक सिंह के

मेघगर्जन / वज्रपात से सुरक्षा एवं बचाव के लिए आम जनमानस हेतु दिशा-निर्देश जारी

कानपुर देहात 1 मार्च 2025

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग / मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद कानपुर देहात में दिनांक: 02.03.2025 को मेघगर्जन / वज्रपात की संभावना व्यक्त की गयी है. जिसके दृष्टिगत मेघगर्जन / वज्रपात से सुरक्षा एवं बचाव के लिए आम जनमानस हेतु दिशा-निर्देश जारी किये जाते है। “क्या करें और क्या न करें”
मौसम की जानकारी अवश्य रखें। छोटे बच्चों को वर्षा के पानी में खेलने रोके। वर्षा के दौरान जलस्त्रोतों एवं खेतों से सुरक्षित स्थान पर जायें। अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधे। वर्षा के दौरान बिजली से चलने वाले उपकरणों का प्लग निकाल दें। यदि आवश्यक न हो तो वर्षा के दौरान घर से बाहर न निकलें।विद्युत तार, पोल व ट्रांस्फार्मर के समीप न खडें हो। वर्षा के दौरान सफर न करें एवं ऊचे पेड़ों के नीचे शरण न लें। तैराकी या नौकायान न करें। वर्षा के दौरान कच्चे मकान, जर्जर छत के नीचे शरण न लें। धातु से बने छाता का प्रयोग न करें। आकाशीय विद्युत से होने वाली दुर्घटना से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी ऐप का प्रयोग करें। अन्य प्राकृतिक आपदओं से सुरक्षा एवं बचाव तथा क्या करें क्या न करें के बारे में अधिक जानकारी हेतु सचेत मोबाइल ऐप का प्रयोग करें।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *