Breaking News

कंचौसी,औरैया-तेज़ रफ्तार पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

तेज़ रफ्तार पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

 

कंचौसी,औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। कंचौसी ककोर मार्ग पर बिहारीपुर गांव के पास को एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी चौकी प्रभारी शशिधर त्रिपाठी अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचे।बताया जाता है कि रविवार को कंचौसी ककोर रोड पर एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन ने सड़क से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर को टक्कर मार दी। जानकारी होने पर इसकी सूचना ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मोर की मौत हो गई। दिबियापुर से मौके पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। वन विभाग चौकी प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मोर के शव को कब्जे में ले लिया गया है। वन विभाग उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *