Breaking News

कानपुर देहात-युवा दिवस पर तीन अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता शान्या को कामता सेवा समिति ने किया सम्मानित

युवा दिवस पर तीन अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता शान्या को कामता सेवा समिति ने किया सम्मानित

कानपुर देहात….बेटियों को अवसर मिले तो वह भी गगन छू सकती हैं ऐसी ही एक छात्रा है रुरा निवासी शान्या जिसने अपने अध्ययन के दौरान तीन अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान और पदक प्राप्त करने के साथ ही अनेक कीर्तिमान स्थापित किए उक्त बात शिक्षा विद नरेंद्र द्विवेदी ने मर्चेंट चेम्बर हाल कानपुर में शान्या को राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडल, अंगवस्त्र और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा प्रदान करके सम्मानित करते हुए कही।
बताते चलें शान्या ने दक्षिण एशियाई देशों के मध्य भूटान से ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक, अन्तर्राष्ट्रीय रजत पदक ,नेपाल से पर्यावरण योद्धा पुरस्कार के साथ ही चित्र कला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से निबन्ध और चित्र कला में प्रथम पुरस्कार, चिड़ियाघर कानपुर नगर से प्रथम पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त किए हैं
जिसके लिए शान्या को भारत सरकार के तेईसवें राष्ट्रीय युवा उत्सव में युवा आदर्श पुरस्कार के साथ ही बिहार की तत्कालीन उपमुख्यमंत्री रेनू देवी,कई राज्य मंत्री व जिला अधिकारी कर चुके हैं । कार्यक्रम का आयोजन कामता सेवा समिति के संस्थापक श्री अनूप कुमार त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम को सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पाण्डेय, विधायक नीलिमा कटियार प्राचार्य विवेक द्विवेदी , समाज सेविका मंजू देवी आदि ने सम्बोधित किया….

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *