Breaking News

कानपुर देहात-नशे के विरुद्ध अकबरपुर बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

नशे के विरुद्ध अकबरपुर बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

कानपुर देहात
‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ के अंतर्गत एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के तहत अकबरपुर बालिका इण्टर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को संपन्न हुआ….
मालूम हो कि जनपद कानपुर देहात में मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ डा0 देवेन्द्र शर्मा जी द्वारा प्रदक्त निर्देशो व जिलाधिकारी केे मार्गदर्शन में शुक्रवार को ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ के अंतर्गत एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के तहत अकबरपुर बालिका इण्टर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम क आयोजनकिया गया…. इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के तहत बच्चों को बताया गया कि समाज में नशे की प्रवृति बढती जा रही है नशे का सेवन व्यक्ति को शारीरिक मानसिक आर्थिक व सामाजिक रूप से हानि पहुंचाता है। नशापान सामाजिक बुराई है इससे मुक्त होना आवश्यक है। जिससे हमारा समाज प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित संबंधित विभाग अपने कर्तव्य के साथ साथ समाज को नशा मुक्त करने हेतु सजग प्रहरी की भूमिका निभा रही है। नशे के व्यापारीयांे के खिलाफ धरपकड, नशा मुक्ति जनजागृति कार्यशालाओं का संचालन तथा नशे के आदि रोगियो को नशा मुक्त करके समाज की मुख्य धारा से जोडते हुए जिले को नशा मुक्त करना आदि कार्यवाही कर रही है, एक युद्ध नशे के विरुद्ध महाअभियान में सहयोग करने के लिये कहा ताकि जिला को नशे से निजात दिलाया जा सके। विद्यालय में उपस्थित समस्त बच्चों को नशा मुक्त करने, नशा न करने की तथा नशा छुडवाने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही महिलाओं के विरूद्ध हिंसा तथा भेदभाव उन्मूलन के विषय में जागरूकता बढा़ना, चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नं0-1098, महिला हेल्पलाइन नं0-1090, आपातकालीन नं0-112, थाने मे कार्यरत महिला हेल्पडेस्क का व्यापक प्रचार-प्रसार, बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर जागरूक तथा महिला कल्याण विभाग मे चल रही समस्त योजनायें जैसे पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता और सखी वन स्टाॅप सेंटर से सम्बन्धित सभी सुविधाओं के बारे मे जागरूक किया एवं योजनाओं के पम्पलेट वितरित किये गये। छात्राओं को यह भी बताया गया कि महिलाओं को पुरूषों के समकक्ष समझा जाये, बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेद-भाव न किया जाये और बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया जाये व लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने व महिलाओं के विरूद्ध हो रही हिंसा तथा भेदभाव को समाप्त करने के लिये जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से सेंटर मैनेजर, श्रीमती निधि सचान, विद्यालय की प्रधानाचार्या, अध्यापक/स्टाफ, अधिक संख्या में बालिकाये व अन्य लोग उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *