Breaking News

कालपी(जालौन)-अलग-अलग स्थानों में नलकूप खराब होने से आधा दर्जन मोहल्लों की जलापूर्ति ठप्प

अलग-अलग स्थानों में नलकूप खराब होने से आधा दर्जन मोहल्लों की जलापूर्ति ठप्प

कालपी(जालौन)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नगरीय पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर के दो अलग-अलग स्थानों में नलकूपों में खराबी आ जाने के कारण आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले में पानी की आपूर्ति ठप्प हो गई है। भीष्ण गर्मी को देखते हुए मोहल्लेवासी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

नगर में जलापूर्ति करने के लिए अलग-अलग 15 स्थानों में जल संस्थान के नलकूप स्थापित हैं। जलसंस्थान के परिसर में स्थित नलकूप नंबर-2 से 10 लाख लीटर के क्षमता वाली ओवरहैंड पानी की टंकी को भरा जाता है, साथ ही हरीगंज, राजघाट, मिर्जामंडी आदि मोहल्ले में भी जलापूर्ति होती है। विगत 11 अप्रैल को नलकूप नंबर दो की 35 एचपी की सब्सेबिल की मोटर फुक गई जिससे नलकूप का संचालन ठप्प हो गया। नलकूप बन्द हो जाने से उक्त मुहल्लों में जलापूर्ति ठप्प हो गई साथ ही ओवरहैंड भी नही भर पा रहा है। अवर अभियंता आलोक श्रीवास्तव के निर्देशन पर नलकूप की मोटर को बदलने का काम शुरू कराया गया है। इसी प्रकार शनिवार की दोपहर को बंदरो के द्वारा हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे सब्जी मंडी स्थित नलकूप नम्बर-12 में खराबी आ जाने से राजेपुर आदि मुहल्ले में आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो गई। वरिष्ठ लिपिक शुजाउत हुसैन ने बताया कि नलकूपों को सुधारने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर आ जायेगी

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *