Breaking News

औरैया-सर्वर धीरे चलने से फार्मर रजिस्ट्री की गति हुई धीमी जनसेवा केंद्रों पर लगी किसानों की भीड़,

सर्वर धीरे चलने से फार्मर रजिस्ट्री की गति हुई धीमी जनसेवा केंद्रों पर लगी किसानों की भीड़,

लोगो ने बताया सर्वर की बजह से समय ज्यादा लग रहा है.

कंचौसी,औरैया। जिले में सरकार की महत्वपूर्ण योजना फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य इस समय बहुत तेजी से चल रहा है। जिसमें राजस्व विभाग, कृषि विभाग, सीएचसी व जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री की वेबसाइट व ऐप के द्वारा किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है।किसानों में जागरूकता होने के पश्चात तहसील के सभी जन सेवा केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ देखी जा रही है। परन्तु सर्वर पर ज्यादा लोड होने के कारण धीरे चल रहा है। इसी कारण पंजीकरण का कार्य गति नही पकड़ रहा है। फॉर्मर रजिस्ट्री की स्थिति का जायजा लेने कानूनगो अचेन्द्र मिश्रा,जमौली गाँव जनसेवा केंद्र पर पहुंचे। जनसेवा संचालक सोनवीर ने बताया सर्वर की बजह से टाइम लग रहा है. लेकिन लोगो के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं.तो जनसेवा केंद्र के संचालकों द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री की वेबसाइट की गति धीमी होने के कारण और सर्वर पर काफी लोड के होने के चलते रजिस्ट्री कार्य में काफी समय लगता है। मिनटों में होने वाले कार्य में घंटों का समय लग जाता है। फिर भी लोगों के रजिस्ट्रेशन हो रहे है.इस मौके पर कुछ राजस्व कर्मी लेखपाल नागेश चतुर्वेदी, कनूनगो अन्य अधिकारी गण सहित ग्रामीणों की काफी भीड़ देखी गयी।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *